{ दीपक कुकरेजा की रिपोर्ट }
2 फरवरी को पंतनगर थाने के सिडकुल चौकी क्षेत्र से ट्रक चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशान देही पर ट्रक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 2 फरवरी की रात सिडकुल की डैफी फेक्ट्री के पास खड़ा चोरी हो गया था।
जिसके बाद ट्रक स्वामी द्वारा सिडकुल चौकी में 4 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में एसएसपी बरिंदर जीत सिंह द्वारा टीम गठित कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी दिलबाग सिंह उर्फ फौजी निवासी खजुरिया जिला रामपुर उ0प्र0 और बलजीत सिंह निवासी अलीपुर माजरा थाना भौंट जिला रामपुर उ०प्र० को गिरफ्तार किया और दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का ट्रक बरामद किया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ट्रक स्वामी गुरमीत सिह से रुपयो का लेन देन था। गुरमीत उन्हे वह पैसे नही लौटा रहा था। जिस कारण उनके द्वारा ट्रक को चोरी करने की योजना बनाई गयी। ट्रक को चोरी करने के लिये कई बार योजनाये बनाई गयी लेकिन सफल नही हो पाए।
2 फरवरी को जब गुरमीत का ट्रक सिडकुल की डैफी कम्पनी के बाहर खड़ा था ओर ट्रक पर कोई मौजूद नही था तो मौका देखकर उक्त ट्रक को आरोपियों द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने रमाकान्त निवासी सीतापुर को 01 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया।
रमाकान्त द्वारा ट्रक की पहचान छिपाने के लिये ट्रक पर नया पेन्ट करवाया गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को लहरपुर लखीमपुरखीरी से गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया है।
वही एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि ट्रक चोरी के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का ट्रक भी बरामद किया है। ट्रक को खरीदने वाला आरोपी रमाकान्त अभी फरार चल रहा है।