1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरना वायरस के चपेट में आए लगातार दो बार ऑस्कर विजेता टॉम हैंक्स

कोरना वायरस के चपेट में आए लगातार दो बार ऑस्कर विजेता टॉम हैंक्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरना वायरस के चपेट में आए लगातार दो बार ऑस्कर विजेता टॉम हैंक्स

कोरोना वायरस का कहर इस वक्त हर तरफ देखा जा रहा है, अब फिल्मी जगत से भी इससे पीड़ित होने की खबरें आने लगी है। हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर कलाकार, लेखक, निर्माता और निर्देशक टॉम हैंक्स कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित हैं।

टॉम हैंक्स ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि, नमस्कार दोस्तों, रीटा और मैं यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें हल्की सी थाकन महसूस हो रही है, जैसे कि ठंड लग गई हो। शरीर में दर्द भी है, बुखार भी है। जैसा कि दुनिया में चल रहा है, हम भी कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए गए और हमारा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।

हॉलीवुड फिल्मों में मशूहर अभिनेता टॉम ने 1994 में आई एक क्लासिक फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ में एक मंद बुद्धि व्यक्ति का किरदार निभाकर सिने जगत में अपना किरदार हमेशा के लिए अमर कर लिया। इस फिल्म ने 677 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

टॉम हैंक्स ने दो बार ऑस्कर की ट्रॉफी अपने नाम किया है। वर्ष 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के तौर पर उन्हें ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। इससे पहले वह कास्ट अवे, सेविंग प्राइवेट रयान और बिग के लिए नामांकित हुए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...