रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : ट्विटर के को-फाउंडर और CEO जैक डोर्सी अपना पहला ट्वीट नीलाम करने जा रहे हैं, जिसकी बोली जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन इससे पहले ये सवाल उठता है कि आखिर इस ट्वीट में ऐसा क्या खास है, जिसे लेकर इसकी नीलामी की जा रही है। आपको बता दें कि डॉर्सी के इस ट्वीट की कीमत 2.5 मिलियन लगायी गयी है ।
दरअसल, जैक ने अपना ट्वीट वेबसाइट Valuables By Cent पर लिस्टेड किया था, जो इसे एक Non-Fungible Token (NFT) के रूप में बेचने के लिए तैयार हो गयी है । बता दें कि ट्वीट मार्केटप्लेस को तीन महीने पहले लॉन्च किया गया था । ट्वीट मार्केटप्लेस ठीक वैसा ही है, जैसे हम किसी कार्ड आदि पर मशहूर हस्ती का ऑटोग्राफ होता है । वैसे ही NFT किसी कंटेंट पर क्रिएटर के ऑटोग्राफ की तरह है, जिसे यूनिक माना जाता है । इसके शौकीन इसे खरीदने के लिए ऊंची से ऊंची बोली लगाने से भी हिचकिचाते नहीं हैं ।
आपको बताते चलें कि जैक डोर्सी की 2006 की ट्विटर पोस्ट ‘जस्ट सेटिंग माई ट्विटर’ (Just setting up my twttr) को वेबसाइट पर एक यूनिक डिजिटल सिग्नेचर के रूप में लिस्टेड किया गया है । जिसके लिए अब तक 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बोली लग चुकी है ।
बता दें कि ट्विटर के को-फाउंडर के पहले ट्वीट को खरीदने वाले को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो Twitter के सीईओ द्वारा वेरीफाई होगा । सर्टिफिकेट पर उनके डिजिटल सिग्नेचर भी होंगे । इसके अलावा, सर्टिफिकेट में ट्वीट के समय और उसके टेक्स्ट से भी जुड़़ी जानकारी शामिल होगी । डार्सी का यह ट्वीट क्रिप्टोकरेंसी के रूप में बेचा जा रहा है । ट्वीट की नीलामी से जो राशि मिलेगी, उसका 95 फीसदी हिस्सा क्रिएटर को मिलेगा और 5 प्रतिशत कंपनी के पास रहेगा ।