नई दिल्ली : बदलते वक्त के साथ इंसान हो या तकनीक सभी अपने में अमूलचूल परिवर्तन करते है, जिससे वो नये वक्त के साथ चल सकें। ऐसा ही कुछ माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter ने किया है। जिसने देश और दुनिया में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर लोगों को कुछ पैसा कमाने का मौका दिया है। जिसे लेकर पहले आपको ये जानना होगा कि आखिर ट्वीटर का वो फिचर्स कौन सा है, जिसके जरिये आप पैसा कमा सकते है।
आपको बता दें कि ट्वीटर ने अन्य सोशल साइट्स की ही तरह पेट कंटेंट पॉलीसी की शुरूआत की है। जिससे अब यूजर को खबरों या किसी खास कंटेंट के लिए पैसे देने पड़ेंगे। इसके लिए ट्वीटर दो फीचर्स लेकर आया है। पहला फीचर पेमेंट से जुड़ा है जिसे Super Follow का नाम दिया गया है। दूसरा फीचर फेसबुक ग्रुप्स की तरह है।
Super Follow – सुपर फॉलो फीचर के तहत कोई भी ट्विटर यूजर अपने एक्स्ट्रा कंटेंट के लिए अपने फॉलोअर्स से पैसे मांग सकता है। ऐसी स्थिति में फॉलोअर्स को वो खास ट्वीट या कंटेंट तब ही दिखेगा जब वो उसके लिए पेमेंट करेंगे।

Twitter ने कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिनमें दिखाया गया है कि ये फीचर काम कैसे करेगा। इसमें एक उदाहरण दिया गया है। इसमें यूजर से सीरीज ऑफ पर्क्स के लिए 4.99 डॉलर्स मांगे जा रहे हैं।
आपको बता दें कि ये एक तरह की सब्सक्रिप्शन सर्विस होगी जिससे ट्विटर अपने यूजर्स को पैसे भी कमाने का मौका देगा। यहां यूजर्स डायरेक्ट दूसरे यूजर्स को कंटेंट के लिए पैसे दे सकेंगे। As an Example YouTube में ऐसा फीचर है जिसके तहत व्यूअर्स कुछ अमाउंट डोनेट कर सकते हैं। हालांकि दोनों का मॉडल काफी अलग है।
Communities – Twitter में एक नया Communites फीचर भी जुड़ेगा। ये फेसबुक ग्रुप्स जैसा ही फीचर है। यहां लोग अपने पसंद और दिलचस्पी के हिसाब से ग्रुप्स बना सकते हैं, ज्वाइन कर सकते हैं और डिस्कशन कर सकते हैं।

यहां उस ग्रुप के टॉपिक के हिसाब से लोगों को फोकस्ड ट्वीट्स मिलेंगे। ट्विटर ने Communites का भी स्क्रीशॉट शेयर किया है। यहां चार टॉपिक्स देखे जा सकते हैं जिन पर कम्यूनिटीज हैं। इनमें सोशल जस्टिस, क्रेजी फॉर कैट्स, प्लांट पेरेंट्स और सर्फ गर्ल्ज शामिल हैं।