1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. बड़ी कारवाई करते हुए ट्विटर ने 1.70 लाख अकाउंट को किया बंद

बड़ी कारवाई करते हुए ट्विटर ने 1.70 लाख अकाउंट को किया बंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बड़ी कारवाई करते हुए ट्विटर ने 1.70 लाख अकाउंट को किया बंद

1.70 लाख अकाउंटो पर कारवाई करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने उनको बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि, यह सभी अकाउंट चीनी सरकार की नीतियों का समर्थन करने की आड़ में अभियान चला रहे थे। साथ ही इन अकाउंट की तरफ से गलत जानकारी भी फैलाई जा रही थी। वहीं, कंपनी का कहना है कि इन सभी अकाउंट के यूजर्स ने हमारी पॉलिसी का उल्लंघन किया है। 

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना हैं कि बंद किए गए सभी अकाउंट के ट्वीट में हॉन्ग-कॉन्ग के विरोध प्रदर्शन और कोविड-19 का जिक्र था। इसके अलावा इन ट्वीट में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन का सर्मथन भी किया गया था। इस वजह से इन सभी अकाउंट को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि ये सभी ट्वीट चीनी भाषा में किए गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...