1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर पर ट्रस्ट की घोषणा: परमहंसाचार्य महाराज ने खत्म किया अनशन

राम मंदिर पर ट्रस्ट की घोषणा: परमहंसाचार्य महाराज ने खत्म किया अनशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम मंदिर पर ट्रस्ट की घोषणा: परमहंसाचार्य महाराज ने खत्म किया अनशन

{ चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट }

खबर यूपी के चंदौली से है, श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा के बाद से अनशन पर बैठे अयोध्या के रामघाट स्थित तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंसाचार्य महाराज ने श्री राम जन्म मंदिर निर्माण के लिए यज्ञ में आहुति देने के साथ ही अपना तीन दिन से चल रहा अनशन समाप्त कर दिया।

साथ ही परामहंसाचार्य जी ने शनिवार को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का अशीर्वाद भी यज्ञस्थल से दिया । अनशन समाप्त होते ही परामहंसाचार्य जी ने एक बड़ा बयान दिया कि श्रीराम जन्म भूमि पर बन रहे मंदिर में मुख्य पुजारी किसी दलित को बनाया जाए।

परामहंसाचार्य जी के अनशन को देखते हुए गुरुवार की शाम डॉक्टर्स की टीम ने उनके स्वास्थ्य का चेकअप भी किया जिसमें सब सामान्य मिला । लेकिन परामहंसाचार्य जी अपने मांग पर अड़े रहे, अनशन के तीसरे दिन परामहंसाचार्य जी ने शिव मंदिर प्रांगण में यज्ञकुंड बनावाया और श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के बाबत यज्ञ शुरू किया।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुचे । इस दौरान परामहंसाचार्य जी ने यज्ञ में आहुति के साथ दिल्ली में बीजेपी की जीत का अशीर्वाद देते हुए अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की । SDM मुग़लसराय व सीओ सदर में गाय का दूध पिलाकर परामहंसाचार्य जी का अनशन तुड़वाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...