आज शाम उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
इसमें उन्होंने कोरोना वायरस के सम्बंध में आकंड़े देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 433 नए मामले सामने आए हैं।
अब प्रदेश में कुल 4076 सक्रिय मामले हैं और पूरी तरह ठीक होने के बाद 6185 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया गया है, अब तक 275 मरीजों की मृत्यु हुई है।
कल 5-5 सैंपल के 1084 पूल लगाए गए और 10-10 सैंपल के 127 पूल लगाए गए। 10 सैंपल वाले 127 में से 17 पूल पॉजिटिव पाए गए। 5 सैंपल वाले 128 पूल पॉजिटिव पाए गए।
उन्होंने बताया कि कल 11308 सैंपल टेस्ट किए गए और प्रयोगशालाओं को 11021 सैंपल भेजे गए, टेस्टिंग की संख्या का जल्द ही प्रतिदिन 15 हजार तक बढ़ाया जाने का लक्ष्य है।