थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिकिनधोर्न गुरुवार को विशेष विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगी।
उसके बाद वह भीमताल से होते हुए ओखलकांडा ब्लॉक के देवस्थल स्थित एरीज के ऑप्टिकल टेलीस्कोप से अंतरिक्ष के नजारे देखेंगी।
राजकुमारी के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं, जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार राजकुमारी महाचक्री सिकिनधोर्न गुरुवार को दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान से दोपहर दो बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
दोपहर तीन बजे वह पंतनगर से सड़क मार्ग से रवाना होकर काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर 3:20 बजे वह मेहरागांव स्थित होटल कंट्री इन में पहुंचेंगी।
शाम 6:25 बजे वह ओखलकांडा ब्लॉक के देवस्थल में पहुंचेंगी, जहां वह एरीज के आप्टिकल टेलीस्कोप को देखेंगी। रात सवा नौ बजे वह वापस होटल कंट्री इन पहुंचेंगी। अल्प विश्राम के बाद महारानी काठगोदाम सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी।