केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आज पंजाब से अपनी तीन दिवसीय ‘खेती बचाओ यात्रा’ शुरू की है।
इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “हिंदुस्तान की पहचान खेत और खलिहान को बचाने के लिए शुरू हुए संघर्ष के दूसरे दिन श्री राहुल गाँधी आज पंजाब के किसानों के बीच रहेंगे।”
हिंदुस्तान की पहचान खेत और खलिहान को बचाने के लिए शुरू हुए संघर्ष के दूसरे दिन श्री @RahulGandhi आज पंजाब के किसानों के बीच रहेंगे।
Twitter:https://t.co/NGgQ2sohWz
Insta: https://t.co/dHO7frY7Ec pic.twitter.com/C3y88f0x4C
— Congress (@INCIndia) October 5, 2020
उन्होंने कहा कोरोना के समय इस तीन क़ानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? क्या जल्दी थी? प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, तो उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में खुल कर बातचीत क्यों नहीं की।
कोविड के समय इस तीन क़ानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? क्या जल्दी थी? प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, तो उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में खुल कर बातचीत क्यों नहीं की : श्री @RahulGandhi#KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/2JqetL8Fuz
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
उन्होंने आगे कहा ये मामला आपकी जमीन और पैसे का है। जब भी ये चाहते थे, तो किसानों की जमीन छीन लेते थे। हमने इसका विरोध किया, भूमि अधिग्रहण बिल जैसे काले कानून को बदला और आपकी जमीन की रक्षा की। मार्केट रेट से चार गुना ज्यादा रेट आपको दिलवाया।
ये मामला आपकी जमीन और पैसे का है। जब भी ये चाहते थे, तो किसानों की जमीन छीन लेते थे। हमने इसका विरोध किया, भूमि अधिग्रहण बिल जैसे काले कानून को बदला और आपकी जमीन की रक्षा की। मार्केट रेट से चार गुना ज्यादा रेट आपको दिलवाया : श्री @RahulGandhi #KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/5r0wPcW8mC
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
उन्होंने किसान कानून को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा अगर किसान इन कानूनों से खुश हैं तो पूरे देश में किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं? पंजाब का हर किसान आंदोलन कर रहा है। 6 साल से नरेंद्र मोदी जी सिर्फ़ झूठ बोल रहे हैं।
अगर किसान इन कानूनों से खुश हैं तो पूरे देश में किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं? पंजाब का हर किसान आंदोलन कर रहा है। 6 साल से नरेंद्र मोदी जी सिर्फ़ झूठ बोल रहे हैं : श्री @RahulGandhi #KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/QBXPzZ2b1v
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
राहुल गाँधी ने आगे कहा ये लक्ष्य समझना इतना भी कठिन नहीं कि आपकी जमीन और आपका पैसा हिंदुस्तान के दो तीन सबसे बड़े अरबपति चाहते हैं। ये मोदी सरकार नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की सरकार है।
ये लक्ष्य समझना इतना भी कठिन नहीं कि आपकी जमीन और आपका पैसा हिंदुस्तान के दो तीन सबसे बड़े अरबपति चाहते हैं। ये मोदी सरकार नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की सरकार है। : श्री @RahulGandhi #KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/2WDF1H1qHc
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
उन्होंने हाथरस मामले का जिक्र करते हुए कहा जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया, डीएम और मुख्यमंत्री ने उनको धमकाया। आज हालत ये है कि जो अपराध करता है उसके खिलाफ कुछ नहीं होता और जो मारा जाता है, कुचला जाता है, दबाया जाता है उसके खिलाफ कारवाई होती है।
जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया, डीएम और मुख्यमंत्री ने उनको धमकाया। आज हालत ये है कि जो अपराध करता है उसके खिलाफ कुछ नहीं होता और जो मारा जाता है, कुचला जाता है, दबाया जाता है उसके खिलाफ कारवाई होती है : श्री @RahulGandhi #KhetiBachaoYatra pic.twitter.com/ekCkmbS5WI
— Congress (@INCIndia) October 4, 2020
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वो किसानों के साथ खड़े हैं और एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार आने पर कानूनों को वापस लेने की भी बात कही।राहुल गांधी ने पंजाब के किसानों से वादा किया है कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद कृषि क्षेत्र से जुड़े इन तीनों कानून को हटा दिया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कहती है कि इन कानूनों से किसान खुश हैं। अगर ऐसा है तो किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं। 6 साल से प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोल रहे हैं। पहले नोटबंदी, फिर GST और उसके बाद कोरोना वायरस आया। उद्योगपतियों का सारा टैक्स माफ कर दिया, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया।उन्होंने कहा, “हम किसानों के साथ खड़े हैं और एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।”
राहुल गांधी की पंजाब यात्रा ऐसे समय हो रही है जब कुछ दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन में बैठ गए थे।