भारतीय वायु सेना के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। वायुसेना आज यानि 8 अक्तूबर को अपना गौरवशाली 88वां वर्षगांठ मना रही है। इस दिन को वायु सेना दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
वायुसेना दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस में वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन बनाई। भारतीय वायुसेना इस साल अपना स्थापना दिवस ऐसे मौके पर मना रही है जब पिछले कुछ महीने से चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है।
देशभक्ति, वीरता, त्याग, सामर्थ्य एवम् साहस के प्रतीक – भारतीय वायुसेना के जाँबाज़ वायु योद्धा।
भारतीय वायु सेना गान ।#AFDay2020 pic.twitter.com/7eURlNWmoq
— Indian Air Force (@IAF_MCC) October 7, 2020
वायुसेना अपना 88 वां वर्षगांठ समय मना रही है, जब वो बदलाव के एक बड़े दौर से गुजर रही है।
फाइटर स्क्वाड्रन की कमी से जूझती वायुसेना को रफाल मिले, अपाचे और चिनूक जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स मिले और अब एस-400 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम का इंतजार है।
Air Force Day Parade 2020. Live from Air Force Station Hindan. https://t.co/QNWdvkvjZG
— Indian Air Force (@IAF_MCC) October 8, 2020
इस बार वायुसेना दिवस पर रफाल जेट्स पहली बार फ्लाई पास्ट में हिस्सा ले रहे हैं। रफाल एक फॉर्मेशन में हिस्सा ले रहे हैं जिसका नाम ट्रांसफार्मर है।
इसमें रफाल, सुखोई और तेजस एक साथ उड़ान भर रहे हैं। इसके अलावा रफाल आसमान में अपनी क्षमता का प्रदर्शन भी कर रहा है जो बेजोड़ है।
इस बार एक और खास बात ये है कि सभी फाइटर जेट्स 5-5 की फॉर्मेशन में उड़ान भर रहे हैं। पहले ये केवल 3-3 की फॉर्मेशन में ही उड़ते थे।
Air Force Day Parade 2020. Live from Air Force Station Hindan. https://t.co/QNWdvkvjZG
— Indian Air Force (@IAF_MCC) October 8, 2020
आप को बताते चले कि भारतीय वायु सेना के 88वां वर्षगांठ पर देश के प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु वीरों को शुभकामनाएं दीं।