1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. देहरादून में बदला नाईट कर्फ्यू का समय, अब मिलेगी इतने बजे से इतने बजे तक छूट

देहरादून में बदला नाईट कर्फ्यू का समय, अब मिलेगी इतने बजे से इतने बजे तक छूट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देहरादून में बदला नाईट कर्फ्यू का समय, अब मिलेगी इतने बजे से इतने बजे तक छूट

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में लॉक डाउन या नाईट कर्फ्यू लगा दिया है। वही बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में भी राज्य सरकार ने नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया। अब इसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, के पावन दिनों में पड़ने वाले विवाह समारोहों तथा रमजान पाक को देखते हुए, नाईट कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय रात 10:30 बजे से लागू करने के निर्देश दिये हैं। ये उन्हीं जगहों के लिये है जहां पहले से नाईट कर्फ्यू लागू है।

मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध किया है कि कोविड से सम्बंधित नियमों का पालन करें। साथ ही समस्त ज़िलाअधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश देते हुए कहा कि कोविड से सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएँ।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को लेकर के लिए शासन ने ये गाइडलाइंस जारी कर दी है। अब नाइट कर्फ्यू रात साढ़े दस बजे से सुबह पांच तक लागू होगा। इसी दौरान सिनेमाघर-रेस्टोरेंट में 50 % ग्राहकों की अनुमति होगी जबकि आवश्यक सेवाओं को नाइट कर्फ्य में छूट रहेगी।

साथ ही निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस महामारी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शासन स्तर से नाइट कर्फ्यू को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। बताया कि रात दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

इसके अलावा दुकानें,होटल, बार, रेस्टोरेंट आदि की गतिविधियां रात साढ़े दस बजे के बाद संचालित नहीं होंगी। सिर्फ मेडिकल स्टोर, अस्पताल, पेट्रोल पंप समेत जैसी सेवाएं खुली रहेंगे। औद्योगिक गतिविधियां और फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट संचालित रहेंगी। सभी मजदूरों को रात के समय आने-जाने में छूट रहेगी। हालाँकि आईडी कार्ड मांगने पर उन्हें पुलिसकर्मियों को दिखाना होगा। दूध,फल, सब्जियों के वाहनों पर कोई रोकटोक नहीं होगी। स्मार्ट सिटी समेत अन्य सरकारी कार्य में लगे वाहनों के छूट रहेगी।

देहरादून में नाइट कफर्यू लगने के बाद दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को शहर में प्रवेश के लिए पास मिलेगा। ये टोकन आशारोड़ी बॉर्डर, कुल्हाल चेक पोस्ट, रायवाला बॉर्डर से आने वाले यात्रियों को पुलिस देगी। इसमें जहा यात्री को जाना वह की साड़ी डिटेल होगी। वहां पहुंचने में लगने वाले समय को भी इसमें लिखा जाएगा।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बॉर्डर पर देर रात दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए पास की सुविधा की गई है। पुलिस यात्रियों को पास जारी करेगी। पास का दुरुपयोग करने पर पुलिस कार्रवाई भी करेगी। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...