1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि

मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि

मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के कारण सड़कें भी सफेद हो गई तो वहीं, लोगों को सड़क साफ के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा।

इसके साथ ही सहारनपुर में भी ओले पड़ने की खबर है। बता दें कि इस बारिश से खेत में खड़ी सरसों, मटर, आलू की फसल और गन्ने को भारी नुकसान हुआ है।

11 दिसंबर तक मुजफ्फरनगर जिले में सर्दी का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा था। लेकिन देर रात मौसम अचानक बिगड़ा तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात भर चली बूंदाबांदी के दौरान मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली में अचानक बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि भी शुरू हो गई।

ग्रामीणों ने जब सुबह उठकर गांव का हाल देखा तो गांव की सड़कें किसी हिल स्टेशन की सड़कों की तरह नजर आ रही थी।

गांव की सड़कें ओलों से पटी पड़ी थी। हालत यह थी ओलों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा और जेसीबी से ही सड़कों पर से सफेद बर्फ के मलबे को हटाया गया। सड़कों से बर्फ को हटाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली को भी मंगवाया गया था जिसमें भरकर बर्फ को वहां से हटाया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। इसके असर के चलते अगले एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में ठंड और तेज होने का मौसम विभाग का अनुमान है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...