रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: 16 फरवरी साल 1922 को आज के ही दिन 99 साल पहले मिस्र के राजा तुनेनखामेन के कब्र का दरवाजा खोला गया था। आपको बता दें कि तूनेनखामेन को तीन हजार साल पहले दफनाया गया था।
इतिहास की कहानियों में यह जानकारी मिलती है कि जिन किसी ने भी इसको लूटने की कोशिश की उसको दर्दनाक मौत से ही सामना करना पड़ा। इस राजा पर हॉलीवुड ‘ममी’ नाम से फिल्म सीरिज भी बना चुका है। मिस्र का राजा था। कहा जाता है कि वह दस साल की उम्र में राजा बन गया था। वहीं इसकी मौत 19 साल की उम्र में हो गई थी। जब तुनेनखामेन की मौत हुई तो ममी बनाकर कब्र में दफनाया गया था। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि तूतेनखामेन की कब्र में एक बड़ा खजाना
आपको बता दें कि साल 2019 में मिस्र की मिनिस्ट्री ऑफ ऑर्कियोलॉजी ने तूतेनखामेन की कब्र को लेकर कई खुलासे किए। तूतेनखामेन का महल मिस्र में जिस जगह पर है, उसे वैली ऑफ द किंग्स कहते हैं। आपको बता दें कि इसकी मौत एक रहस्यमई बिमारी से हुई थी। खास बात यह है कि तूतेनखामेन की ममी ऐसी इकलौती है, जिसकी हड्डियां और कब्र का ज्यादातर सामान सही-सलामत मिला। कहा जाता है कि हॉर्वड के जिस साथी ने तूतेनखामेन की कब्र का दरवाजा खोला था, उसकी मौत हो गई थी। इसलिए इसे कब्रों को भूतिया माना जाने लगा।
साल 1968 में तूतेनखामेन की ममी का एक्स-रे किया गया। जिसके बाद पता चला कि उसकी हड्डी का एक टुकड़ा खोपड़ी में धंसा हुआ है। इससे आशंका जताई गई कि उसकी हत्या की गई होगी। लेकिन 2010 की स्टडी ने मौत की वजह मलेरिया को माना था।