1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: दिल्ली के ‘निजामुद्दीन मरकज’ में तीन लोग हुए थे शामिल, कोई खतरा नहीं

आगरा: दिल्ली के ‘निजामुद्दीन मरकज’ में तीन लोग हुए थे शामिल, कोई खतरा नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: दिल्ली के ‘निजामुद्दीन मरकज’ में तीन लोग हुए थे शामिल, कोई खतरा नहीं

सोमवार को तेलंगाना में कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले 6 लोगों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इन सबकी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हुई है, तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इन सभी ने 13 से 15 मार्च के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके के मरकज में आयोजित हुए धार्मिक समारोह (तब्लीगी जमात) में हिस्सा लिया था। इनमें से कुछ लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है। इसमें आगरा के तीन लोग शामिल हुए थे।

हालांकि इन लोगों को लेकर आगरा में कोई खतरा नहीं है। तब्लीगी जमात में आगरा के तीन लोग शामिल हुए थे, एक आगरा के हरीपर्वत, एक नाई की मंडी, और एक मलपुरा का रहने वाला है। ये तीनों तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।

आगरा पुलिस अधिकारियों ने एल आई यू से जांच कराई, जांच के बाद आगरा पुलिस ने कहा कि, जमात में शामिल सभी तीनों लोग जमात के बाद से दिल्ली में ही ठहरे हुए हैं, जमात में शामिल लोगों के आगरा न आने से कोरोना का फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

बताते चलें कि, तब्दीली जमात में बड़ी संख्या में विदेशों से आए लोग भी पहुंचे थे। कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर जमात में शामिल सदस्यों की यूपी में अभी भी खोज हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के करीब 157 लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया है। और ये सभी प्रदेश के 19 जिलों के बताए जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...