रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्ट फोन कंपनी Realme जो पहले ओप्पो का एक सब-ब्रांड था। साल 2018 से इस कंपनी ने खुद का फोन लांच करना शुरू कर दिया। भारतीय बाजार मे अपना दबदबा बनाने के लिए Realme एक से एक बेहतरीन फोन लांन्च करते आ रही है। छोटे और बड़े दोनों ही बजट सिगमेंट को ध्यान रखते हुए अपने फोन को बनाती है, जिससे एक बड़े आबादी को टारगेट किया जा सके।
Realme GT 5G को आज (4 मार्च) को चीन में लॉन्च एक लाइवस्ट्रीम इवेंट के माध्यम से करने जा रही है। इस फ्लैगशिप फोन को इसके बाद भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालाँकि, Realme ने अभी तक फोन के भारत मे लॉंचिंग की पुष्टि नहीं की है।
एस्पेसिफिकेसन (अपेक्षित):
जैसा कि कंपनी पहले ही टीज़र के माध्यम से पुष्टि कर चुकी है कि Realme GT एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा और बहुत सारे एस्पेसिफिकेसन से लैस होगा। डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी की बात करें तो Realme GT में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद की जाती है।
Realme इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकता है। Realme GT, Realme UI 2.0 के साथ आने की उम्मीद की जाती है, जो एंड्रॉइड 11 पर आधारित होगा। फोटोग्राफी के लिए, यूजर्स को 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ एक ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप देखने को मिल सकता है।
कीमत (अपेक्षित):
Realme GT 5G की कीमत RMB 2,999 (लगभग 34,000 रुपये) के आसपास हो सकती है। Realme आज (4 मार्च) को इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा करेगा।