1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत के इस कदम से छूटेंगे चीन के पसीने, बढ़ सकती है बड़ी मुसीबत

भारत के इस कदम से छूटेंगे चीन के पसीने, बढ़ सकती है बड़ी मुसीबत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत के इस कदम से छूटेंगे चीन के पसीने, बढ़ सकती है बड़ी मुसीबत

रिपोर्ट:  सत्यम दुबे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहांती को नये उप सेना प्रमुख के रुप में नियुक्ति प्रदान की है। आपको बता दें कि जनरल चंडी प्रसाद ने लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी के स्थान को ग्रहण किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी 31 जनवरी 2021 को अपने पद से सेवानिवृत हुए थे। जिसके बाद 1 फरवरी 2021 को लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने 42वें उप प्रमुख के रुप में पद ग्रहण किया है।

आइये एक नजर डालते हैं लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों पर…

जनरल चंडी प्रसाद मोहंती को साउथर्न आर्मी कमांडर का भी अनुभव रहा है। इतना ही नहीं मोहंती को पाकिस्तान और चीन के साथ सीमाओं और असम में सक्रिय आतंकवाद रोधी अभियानों में अनुभव है। उन्होंने कांगो में एक बहुराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र ब्रिगेड का नेतृत्व भी किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने पिछले 40 सालों से अपने सेवाकाल में कई अहम पदों पर काम किया है। उप सेना प्रमुख के पद पर नियुक्ति से पहले वह सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख थे। लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडगवासला से शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा और वह 12 जून 1982 को राजपूत रेजिमेंट में शामिल हुए थे।

मूल रुप से मोहंती ओडिशा के रहने वाले हैं। मोदांती का जन्म जगतसिंहपुर के जयबाड़ा गांव में हुआ था। वे राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और राजपूत रेजिमेंट से 1982 बैच के इन्फैंट्री ऑफिसर हैं। उप सेना प्रमुख बनाये जाने के बाद उनको ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...