1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान में इस हिंदू लड़की ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी परिक्षा पास कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, पेशे से MBBS डॉक्टर भी है

पाकिस्तान में इस हिंदू लड़की ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी परिक्षा पास कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, पेशे से MBBS डॉक्टर भी है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान में इस हिंदू लड़की ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी परिक्षा पास कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, पेशे से MBBS डॉक्टर भी है

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: पाकिस्तान, वो देश हैं, जहां दिन पर दिन हिंदूओं की आबादी कम होती जा रही है, लेकिन उनका हौसला नहीं टूट रहा है। पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो हिंदूओं के लिए काफी गर्व महसूस करायेगी। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई हिंदू लड़की पाकिस्तान की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा में गई है। यह गर्व करने का ही तो दिन है, जहां आबादी घटती जा रही हो, और हौंसला बढ़ता जा रहा हो, यह केवल मेहनत और लगन का ही परिणाम है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में हिंदूओं का सर गर्व से उंचा करने वाली इस लड़की का नाम सना रामचंद है। सना रामवंद को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान की सबसे बड़ी परिक्षा सेंट्रल सुपीरियर सर्विस (CSS) पास करनी पड़ी। इसके बाद उनका चयन पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (PAS) में हुआ। PAS पाकिस्तान की सबसे बड़ी प्रशासनिक परीक्षा है। सना रामचंद पेशे से MBBS डॉक्टर भी हैं।

CSS की लिखित परीक्षा में 18,553 कैंडिडेट्स शामिल हुए। इनमें 221 पास हुए। सना ने पाकिस्तानी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं, लेकिन हैरान नहीं। मुझे बचपन से ही कामयाबी की ललक है और मैं इसकी आदी हो चुकी हूं। मैं अपने स्कूल, कॉलेज और FCPS की परीक्षा में भी टॉप कर चुकी हूं।’

आपको बता दें कि सना सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने सिंध प्रांत के चंदका मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। अभी वे सिंध इंस्टिट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड ट्रांसपेरेंट से FCPS की पढ़ाई कर रही हैं। वे जल्द ही सर्जन बनने वाली हैं।

बात करें हिंदू आबादी की तो पाकिस्तान में हिंदू आबादी को लेकर आलग-अलाग ऑकडे हैं,। पाकिस्तान में आखिरी बार 1998 में जनगणना हुई थी। 2017 में भी हुई है, लेकिन अभी तक धर्म के हिसाब से आबादी का डेटा जारी नहीं किया गया है।

जबकि पाकिस्तान के स्टेटिक्स ब्यूरो के डेटा के मुताबिक, 1998 में वहां की कुल आबादी 13.23 करोड़ थी। उसमें से 1.6% यानी 21.11 लाख हिंदू आबादी थी। 1998 में पाकिस्तान की 96.3% आबादी मुस्लिम और 3.7% आबादी गैर-मुस्लिम थी। जबकि, 2017 में पाकिस्तान की आबादी 20.77 करोड़ से ज्यादा हो गई है। जबकि, मार्च 2017 में लोकसभा में दिए गए एक जवाब में केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया था कि 1998 की जनगणना के मुताबिक, पाकिस्तान में हिंदू आबादी 1.6% यानी करीब 30 लाख है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...