1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Nora Fatehi के इस बोल्ड अंदाज ने चढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, देखें हॅाट वीडियो

Nora Fatehi के इस बोल्ड अंदाज ने चढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, देखें हॅाट वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Nora Fatehi के इस बोल्ड अंदाज ने चढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, देखें हॅाट वीडियो

रिपोर्ट-पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : हाय गर्मी, जी हां ये गर्मी ही है, जिसका तापमान बॉलीवुड की एक्टर और डांसिंग क्वीन बढ़ा रही है। जिसे लेकर पूरे सोशल मीडिया पर आग लगा हुआ है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह गर्मी कैसे काबू होगी। दरअसल इन दिनों इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही का एक ऐसा वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी हॉट नजर आ रही है। इतनी हॉट जिससे समुद्र का खरा पानी भी गर्म हो जाएं। आपको बता दें कि नोरा ने अपने इस वीडियो को खुद शूट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @shagg_on_nora

वैसे तो नोरा के चाहने वालों की फेहरिस्त बहुत लंबी है, उनके कई फैन पेज भी है । ऐसे ही एक फैन पेज पर ये वीडियो शेयर की गयी । जिसमें नोरा किसी समुद्र किनारे वीडियो बना रही है । वीडियो में नोरा बिकिनी में नज़र आ रही हैं । उनके बाल बिखरे हुए हैं । नोरा वीडियो में अपना बोल्ड अंदाज फ्लॅान्ट कर रही हैं । फैंस सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

बता दें कि नोरा फतेही के गाने ‘दिलबर दिलबर’ ने 100 करोड़ व्यूज पार कर लिया है । आपको बताते चलें कि नोरा ने इस गाने में जबरदस्त डांस किया था । गाने में उनके डांस का जलवा बिखेरने के बाद उन्हें खासी लोकप्रियता मिली थी । इस मौके पर टी-सीरीज ने नोरा को बेहतरीन सरप्राइज दिया है । दरअसल, टी सीरीज ने नोरा को अपने दफ्तर मीटिंग के बहाने बुलाया । नोरा दफ्तर पहुंच गयी, हालांकि दफ्तर से नीचे उतरने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा । जब नोरा नीचे पहुंची तो फ्लैश मॉब में शामिल करीब 50 से ज्यादा बच्चों ने उन्हीं के गाने ‘दिलबर दिलबर’ पर डांस करके उनका स्वागत किया । नोरा अपने सामने अपने ही गाने पर नन्हें बच्चों को थिरकते देखकर काफी खुश हो गईं ।

मालूम हो कि साल 2018 में जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ रिलीज हुई थी । जिसमें नोरा ने फिल्म ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर कमाल का डांस किया था । अब इस गाने को यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ लोगों ने देखा है । इसी के साथ नोरा के इस गाने ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...