1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सीरियल शक्ति की ये एक्ट्रेस politics में लेगी एंट्री,जानिए किस पार्टी में होगी शामिल?

सीरियल शक्ति की ये एक्ट्रेस politics में लेगी एंट्री,जानिए किस पार्टी में होगी शामिल?

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इंडस्ट्री में जानी-मानी फेमस एक्ट्रेस में से एक है। वह अक्सर किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीरियल शक्ति की ये एक्ट्रेस politics में लेगी एंट्री,जानिए किस पार्टी में होगी शामिल?

मंबई:  टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इंडस्ट्री में जानी-मानी फेमस एक्ट्रेस में से एक है।  वह अक्सर किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है।  मिली जानकारी के चलते एक्ट्रेस जल्द इसकी अनाउंसमेंट करेंगी। बता दें कि एक्ट्रेस टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही थी। इस सीरियल में उनके साथ रुबीना दिलाइक और विवियन डीसेना जैसे कलाकार नजर आए थे।

काम्या टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। टीवी सीरियल में काम करने के अलावा बिग बॉस सीजन 7 में नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में उनके साथ प्रत्यूषा बनर्जी भी नजर आई थी और दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसके अलावा भी काम्या पंजाबी कई बार बिग बॉस के घर में पैनल गेस्ट बनकर नजर आ चुकी हैं। खैर एक्ट्रेस इस वक्त राजनीति में एंट्री करने को लेकर लगातार चर्चा में है।

हालांकि, वह काम और एक्टिंग में बिजी होने की वजह से ऐसा कर नहीं पाई। फिलहाल शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की को रैपअप कर दिया गया है, ऐसे में उनके पास राजनीति में आने के लिए भरपूर वक्त है। वहीं इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो एक्ट्रेस के बयान सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा। हालांकि, माना जा रहा है एक्ट्रेस जल्द इसे लेकर अनाउंसमेंट कर सकती हैं। अगर वो राजनीति में एंट्री करती हैं तो उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज होगा। बता दें कि काम्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...