1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Petrol-Diesel नहीं बल्कि इस कारण से साउथ एक्ट्रेस ने की 100 किमी. साइकिलिंग, जानें वजह

Petrol-Diesel नहीं बल्कि इस कारण से साउथ एक्ट्रेस ने की 100 किमी. साइकिलिंग, जानें वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Petrol-Diesel नहीं बल्कि इस कारण से साउथ एक्ट्रेस ने की 100 किमी. साइकिलिंग, जानें वजह

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

हैदराबाद : साऊथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं । जिसमें वो साइकल के साथ फुल फॅार्म में नज़र आ रही हैं । बता दें कि लक्ष्मी मांचू ने रविवार को 100 किलोमीटर तक साइकल चलायी । एक्ट्रेस की इन तस्वीरें पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।

दरअसल,उन्होंने सक्षम लोगों की मदद के लिए कई किलोमीटर तक साइकल चलायी । जिसके लिए उनकी खूब सराहना की जा रही हैं ।
लक्ष्मी मांचू ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की । साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘आप अपने दिमाग से ज्यादा वही हैं जो आपको होना चाहिए । 100 KMS: किया और किया! क्या अद्भुत और गौरवपूर्ण अहसास है!! सुपर सुपर मेरे 100 किलोमीटर पूरा करने और @adityamehtafoundation में पैरा एथलीटों के लिए चैरिटी बढ़ाने के लिए खुश हूं!’ इसके आगे उन्होंने लिखा है, ‘मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकलने और ऐसा करने के लिए मुझे यह अवसर देने के लिए @adityamehtafafoundation धन्यवाद ।’

इसके अलावा लक्ष्मी IANS से कहती हैं, ‘दूसरों के प्रति सहिष्णु होना और खुद के साथ सख्त होना । पिछले 60 दिनों से हर दिन मैं यही फॉलो कर रही हूं- सुबह 5 बजे उठना, अपनी सीमाएं बनाना और हर दिन कड़ी मेहनत करना ।’ उन्होंने कहा- उन्हें इसकी प्रेरणा कई लोगों से मिली । बता दें कि अभिनेत्री लक्ष्मी ने आदित्य मेहरा फाउंडेशन के कॉउज में भाग लिया था ।

वहीं, बात करें लक्ष्मी के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री हाल ही में तेलुगू वेब सीरीज, ‘पिट्टा कथलू’ में नजर आई थीं । जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...