1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. राजाओं के घराने से ताल्लुख रखती है बॉलीवुड की ये हिरोइन, क्या आप जानते है इन्हें?

राजाओं के घराने से ताल्लुख रखती है बॉलीवुड की ये हिरोइन, क्या आप जानते है इन्हें?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजाओं के घराने से ताल्लुख रखती है बॉलीवुड की ये हिरोइन, क्या आप जानते है इन्हें?

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सभी को दिवाना बनाने वाली 90 के दशक की एक्ट्रेस भाग्यश्री को तो आप सबी जानते ही होंगे। भाग्यश्री ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया है।

लेकिन क्या आप जानते है कि महाराष्ट्र के सांगली नामक जगह में जन्मी भाग्यश्री  काफी रईस राजघराने फैमिली से संबंध रखती है। भाग्यश्री के पिता विजय सिंह राव पटवर्धन सांगली के राजा कहलाते हैं। विजय सिंह राव की 3 बेटियां हैं जिनमें भाग्यश्री सबसे बड़ी है।

भाग्यश्री ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत मशहूर सीरियल कच्ची धूप से की थी। साल 1989 में मैंने प्यार किया फिल्म में जब भाग्यश्री ने सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री मारी तब लोगों ने उन्हें खूब पसंद  किया। उस फिल्म से भाग्यश्री रातों-रात सुपरस्टार बन चुकी थी। इस फिल्म में उनको इतना पसंद किया गया कि उनको इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू डेंट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था । अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बनाने वाली भाग्यश्री ने बाद में अभिनय छोड़ने का फैसला कर लिया ।

एक्टिंग करियर को अलविदा कहने पर भाग्यश्री क्या बोली-

अपने अभिनय को छोड़ने पर भाग्यश्री बताती है फैसला काफी मुश्किल भी था और नहीं भी। एक्ट्रेस नें कहा मैंने जब तक एक्टिंग की उसको पूरी तरह इंजॉय किया मुझे एक्टिंग बहुत ही पसंद थी । वह बताती है कि अभिमन्यु के जन्म के बाद मेरा ज्यादातर ध्यान परिवार की तरफ ही रहा।

आज के समय में भाग्यश्री भले ही बड़े पर्दे पर नहीं दिखती है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के मुमेंट्स को शेयर करती है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...