1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. किसानों के गेहूं उपार्जन में कोई कमी नहीं रहेगी, जरूरत पड़ी तो तारीख भी बढ़ाएंगेः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

किसानों के गेहूं उपार्जन में कोई कमी नहीं रहेगी, जरूरत पड़ी तो तारीख भी बढ़ाएंगेः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अपने किसानों के लिए आवश्यता पड़ी तो  हम तारीख भी बढ़ाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह किसान हितैषी सरकार है।

By: Naredra 
Updated:
किसानों के गेहूं उपार्जन में कोई कमी नहीं रहेगी, जरूरत पड़ी तो तारीख भी बढ़ाएंगेः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार किसानों के उपार्जन के काम में लगी हुई है। किसान की इस साल फसल का बंपर उत्पादन हुआ है।

‘गेहूं के उपार्जन में 22 लाख मीट्रिक टन का नया ऑर्डर’

ऐसे में उपार्जन के लिए पिछली बार से भी 3 लाख मीट्रिक टन से भी ज्यादा मिली थी लेकिन हमारे यहां उत्पादन लगभग डबल हुआ है। ऐसे में वैश्विक परिस्थिति भी चुनौती वाली है। जब गेहूं के निर्यात पर भी संकट है। कई बार जूट और कई प्रकार के बोरे के लिए भी दिक्कत है और पिछली बार का भंडारण भी हमारे यहां है लेकिन फिर भी हम किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, प्रह्लाद जोशी जी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह जी सबसे निवेदन किया गया और उसका परिणाम रहा कि आज लगभग 22 लाख मीट्रिक टन का नया ऑर्डर हमें मिला है। अब लगभग 100 लाख मीट्रिक टन हम गेहूं का उपार्जन करेंगे। प्रदेश के अंदर किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत जी और हम सबने किसान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी बताते हैं।

आवश्यकता पड़ी तो तारीख भी बढ़ाएंगे- सीएम डॉ. मोहन यादव

अपने किसानों के लिए आवश्यता पड़ी तो  हम तारीख भी बढ़ाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह किसान हितैषी सरकार है। हर किसान के साथ सरकार खड़ी है। और क्रमशः उनका उपार्जन और उनको जैसे बीते समय में हमने सोयाबीन में आवश्यकता पड़ी तो भावंतर भी दिया है। किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पहले भी सिद्ध हुआ और अभी भी हो रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...