भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई को मध्यप्रदेश भर में बूथ स्तर पर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण करेंगे तथा पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
राजधानी भोपाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लालघाटी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर किया जाएगा। सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बूथ स्तर पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और राष्ट्रवादी विचारधारा से परिचित कराना है।