बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अनुपम खेर हैं। वह फिल्मों में अपने अलग तरह के किरदार और एक्टिग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अनुपम खेर ने ऐसे-ऐसे किरदार निभाये हैं, जिनके लिए उनको एक्टिग की दुनिया में हमेशा याद रखा जाएगा।
हमेशा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। उनके पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट और शेयर करते है। वही, अपने विचारों को रखते हैं। मां दुलारी के साथ अपने संवाद को भी अक्सर अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा करते रहते हैं।
यहां तक की फिल्मों के सेट से भी वह कई बार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक खास तरह का विचार शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस काफी रिएक्शन दे रहे हैं।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है ‘जहां तक रास्ता दिख रहा है, वहां तक चलिए। आगे का रास्ता वहां पहुंचने के बाद दिखने लगेगा।’ यह बात लिखने के साथ ही उन्होंने एक हास्य वाली इमोजी भी शेयर की है। अनुपम खेर के फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स इसे लेकर अपने-अपने विचार रख रहे हैं।
View this post on Instagram
अनुपम खेर की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ठीक है सर..पर दिल्ली में प्रदूषण बहुत है। गौरतलब है कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘यह सिर्फ एक सलाह है।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, इन शब्दों की आज जरूरत थी। आपका शुक्रिया सर। यूजर्स अनपुम खेर की इस सलाह को काफी सराह रहे हैं और इसे लेकर अपनी सहमति जता रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट शेयर करते ही वायरल हो गई है।