जम्मू के नगरोटा में शु्क्रवार को एनकाउंटर में ढेर हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीनों आतंकियों ने घुसपैठ कर एक नाले के रास्ते से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जम्मू पठानकोट हाईवे तक का सफत तय किया था। जांच एजेंसियां अब मारे घए तीनों आतंकियों के उस प्वाइंट का पता करने में जुटी है जहां से उन तीनों ने घुसपैठ की थी। वहीं, सोनाध्यक्ष नरवणे ने कहा है कि पाक लगातार लॉन्चपैठ के जरिए आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में लगा हुआ है।
सोनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किए जाने पर कहा कि, स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलों को फॉर्वर्ड एरिया में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हथियार (सिग सॉयर असॉल्ट राइफलें और स्पाइक एंटी-टैंक मिलाइल) प्रप्त कर ली गई है और उन्हें तैनात किया जा रहा है।
आईईडी हमलों को लेकर सेनाध्यक्ष ने कहा कि, आतंकवादियों ने ग्रेनेड फैंकने और इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमलों या आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, कश्मीर घाटी में पिछले छह महीनों में इसमें उल्लेखनीय गिरावट आई है।
नरवणे ने आगे कहा कि, नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम उल्लंघन में वृद्धि हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान अपने विभिन्न कैंपों और लॉन्चपैड के जरिए आतंकियों को भारत में दाखिल कराने की कोशिश कर रहा है। सर्दियां होने की वजह से उसे मुश्किल हो रही है और वह युद्धविराम उल्लंघन का सहारा ले रहा है।