जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पत्रकारों को बताया कि, पिछली रात अनंतनाग पुलिस ने आर्मी और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के साथ मिलकर एक काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए हैं। जिसमें से एक का नाम नदीम अहमद भट्ट है। यह 2018 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था।
इसी के साथ पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि, बारामुला पुलिस ने एक हिज़बुल मुजाहिद्दीन के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और 30 राउंड बरामद हुए हैं। हिज़बुल मुजाहिद्दीन ने इस आतंकी को सलेक्टिव किलिंग का टास्क दिया था। तो वहीं, 2020 में अब तक 12 सफल ऑपरेशन हो चुके हैं, जिसमें पच्चीस आतंकवादी मारे गए हैं।
कश्मीर में नौ आतंकवादी और जम्मू क्षेत्र में तीन या चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है और चालीस से अधिक ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में भूमिका थी।