रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मुंबई: बॉलीवुड में अपने अभिनय से सबको कायल करने वाली अभिनेत्री जया बच्चन शुक्रवार 9 अप्रैल को अपना 73वां जन्म दिन मना रही हैं। अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म आज के ही दिन साल 1948 में जबलपुर में हुआ था। कई यादगार फिल्मों में काम कर चुकी जया मौजूदा वक्त में भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन एक जमाना और भी था, जब जया पूरे डेडिकेशन के साथ फिल्मों में काम करती थीं।

जया बच्चन ने साल 1971 में आई फिल्म गुड्डी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1973 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से शादी की। आपको बता दें कि शादी के कुछ सालों बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगी थीं। लेकिन जया ने कभी भी इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया।
इसके बाद उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके सब्र का बांध टूटा और उन्हें एक सख्त कदम उठाना पड़ा। कहा जाता है कि साल 1976 में आई फिल्म ‘दो अनजाने’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ और रेखा करीब आए थे। रेखा और अमिताभ के अफेयर के किस्से बी-टाउन की सुर्खियों बने। दोनों के प्यार के चर्चे जब जया तक पहुंचे तो उन्होंने एक दिन रेखा को डिनर पर बुलाया, जिसने सबकुछ बदल कर रख दिया।
एक रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन जब अमिताभ शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर गए थे तो मौका देखकर जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया। जया ने रेखा को फोन किया। हालांकि, जया का फोन रिसीव करते समय रेखा सोच रही थीं कि कहीं वो उन पर नाराज न हों या कुछ भला-बुरा न कहें। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जया ने बेहद सादगी से रेखा को डिनर करने के लिए घर बुलाया।
जया बच्चन के बुलावे पर रेखा ने सोचा कि ऐसा न हो कि जया उन्हें घर बुलाकर बेइज्जत करें। ये सब सोचते हुए रेखा जया के घर डरते-डरते डिनर पर पहुंचीं। जया ने रेखा का स्वागत किया। उनसे ढेर सारी बातें की। लेकिन अमिताभ का जिक्र इस बीच कहीं नहीं हुआ।
डिनर के बाद जब रेखा लौटने लगीं तो जया उन्हें बाहर तक छोड़ने भी आईं। यही वो पल था जब सबकुछ बदल गया। जया ने दरवाजे पर रेखा को कहा, ‘चाहे कुछ भी हो जाए पर मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी’। आपको बता दें कि जया की ये बात सुनकर रेखा सन्न रह गई थीं।
इधर जैसे ही खबर मीडिया को लगी जया और रेखा के साथ डिनर करने की खबर सुर्खिंयां बन गई। लेकिन इस पर न तो जया और न ही रेखा ने कुछ कहा। इसके बाद अमिताभ को भी इस बारे में पता चल गया था। अमिताभ ने भी रेखा से दूरी बना ली थी।
आपको बतादें कि साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला में आखिरी बार रेखा और अमिताभ साथ स्क्रीन पर नजर आए थे। साल 1971 में आई फिल्म गुड्डी से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने 50 साल के करियर में जया ने कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने उपहार, जवानी दीवानी, परिचय, पिया का घर, समाधी, कोशिश, शोर, जंजीर, मिली, चुपके-चुपके, शोले, नौकर, सिलसिला, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो जैसी फिल्मों में काम किया है। इस वक्त जया बच्चन बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC के लिए प्रचार कर रही हैं।