1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. करतब दिखाकर पेट पालने वाली महिला का वीडियो हुआ वायरल : मदद को आगे आए लोग

करतब दिखाकर पेट पालने वाली महिला का वीडियो हुआ वायरल : मदद को आगे आए लोग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करतब दिखाकर पेट पालने वाली महिला का वीडियो हुआ वायरल : मदद को आगे आए लोग

सोशल मीडिया की एक सबसे बड़ी ताकत यह है कि यहां अगर आप लोगों की मदद करना चाहे तो आपको अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। सोनू सूद ने जो किया वो हमारे सामने एक उदाहरण है की कैसे उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके गरीब मजदूरों की मदद की।

वहीं अब एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सड़कों पर डंडों की मदद से जबरदस्त करतब दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वो ऐसा अपने पेट पालने के लिए कर रही है।

देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गए और लोगों ने उनकी मदद करने के लिए उनकी खोज करना शुरू कर दी है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता रितेश देशमुख ने भी उनके वीडियो को ट्वीट करते हुए लोगों से अपील की है वो उन्हें इस महिला तक पहुंचाए।

सोशल मीडिया की ताकत यह है कि न्हें महिला से संपर्क करने का रास्ता भी मिल गया और तुरंत उस महिला को मदद दे दी गई।

बता दे,  वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...