1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत: नही निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

बागपत: नही निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बागपत: नही निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

{ बागपत से सोलंकी की रिपोर्ट }

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध व समर्थन के अलग अलग मामले सामने आ रहे है, उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बगैर परमिशन के तिरंगा यात्रा निकाल रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा निकालने से पुलिस ने रोक दिया

तिरंगा यात्रा नही निकलने देने से गुस्साए बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया है । बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ के साथ दिल्ली के लिए पलायन करने की चेतावनी तक दे डाली । फिलहाल एतिहात के तौर पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है ।

दरअसल आपको बता दे कि नागरिकता संशोधन को लेकर जहां दिल्ली के शाहीनबाग में पिछले के दिनों से विरोध किया जा रहा है और आज दिल्ली में कई जगहों पर विरोध करने के भी मामले सामने आ रहे है  तो वही आज बागपत जिले के कस्बा बडौत में एबीवीपी कार्यकर्ताओ द्वारा रेलवे स्टेशन से बाजारों में होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी।

जिसकी कार्यकर्ताओ ने परमिशन नही ली थी और पुलिस ने बग़ैर परमिशन के ही निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को नही निकलने दिया, जिससे गुस्साये बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और उन्होंने दिल्ली के लिए पलायन करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इन दिनों हालात खराब है और वहां की जनता काफी परेशान है । जामिया में जो देश के गद्दार बैठे हुए है उनसे देश की जनता को खतरा है इसलिए वे लोगो को देश के गद्दारों से बचने के लिए वहां जाएंगे ।

वही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में तिरंगा यात्रा नही निकाली जाएगी तो क्या पाकिस्तान में निकलेगी तिरंगा यात्रा ? वही पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जनपद में धारा 144 लागू है, बगैर परमिशन के किसी को भी यात्रा नही निकालने दी जाएगी ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...