1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पड़ोसियों का फेंका खाना खाती थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, रोते-रोते बता दी सारी कहानी

पड़ोसियों का फेंका खाना खाती थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, रोते-रोते बता दी सारी कहानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पड़ोसियों का फेंका खाना खाती थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, रोते-रोते बता दी सारी कहानी

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी मां की तबियत को लेकर बेहद परेशान है। कंट्रोवर्सी से हमेशा घिरें रहने वाली राखी सावंत टेलिविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आयी  थी। जहां राखी को सभी ने बेहद पसंद किया और उनके एंटरटेनमेंट  ने सभी का एक बार फिर दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आप जानते है कि आज सभी के दिलों में राज करने वाली राखी सावंत का अतीत कितना बुरा और दुख भरा है।

दरअसल, राखी सावंत वो शख्सियत है जिनको अपने पास्ट के बारें में बताने पर कभी शर्मिदगी महसूस नहीं हुयी। कई बार आपने बिग बॉस में भी राखी को अपने पास्ट की कड़वाहट को पेश करते हुए भी देखा होगा। लेकिन आज जो सबके सामने एकदम बिंदास और बेबाकी से पेश आती राखी सावंत है वो कभी नीरु भेड़ा हुआ करती थी। जी हां राखी का इंडस्ट्री में आने से पहले यहीं नाम था।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नीरु भेड़ा को ड्रामा क्वीन बनने में कितनी मुश्किलों का सामना करा पड़ा था। एक बार टीवी के एक टॉक शो में राखी ने अपने नीरु से राखी बनने के सफर के बारे में बात की थी जहां राखी ने बताया था कि आज भी उस सच्चाई को याद कर उनके हाथ कांपने लग जाते है। राखी बताती है कि वो बहुत गरीबी में पली बढ़ी है। उनके परिवार के पास खाने के पैसे तक नहीं होते थे। पड़ोसी जो खाना फेंक देते थे राखी की मां उन्हें वो खाना खिलाती थी बच्चों को पालने के लिए। उस वक्त राखी की मां एक अस्पताल में आया थी और पिता मुंबई पुलिस में कांस्टेबल।

राखी बताती है कि उनके घर में उन्हें नाचता देख सभी खूभ पिटाई करते थे किसी ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जाने की इजाजत कभी नहीं दी थी। आखिरकार राखी अपने घर से भाग गयी और मायानगरी के जाल में फंस गयी। राखी के अनुसार वो फिल्मों में काम करने के लिए किसी भी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के पास जाती थी तो उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कई गलत रास्तों से गुजरने के लिए कहा जाता था।

बता दें कि आजकल बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और उसके भाई के खिलाफ दिल्ली के विकासपुरी थाने में ठगी व फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...