रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: साल 2021-22 के बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार लगातार नई उंचाईयों को छू रहा है। आपको बता दे कि इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 51 हाजार के पार खुला है। इतनी ही नहीं कारोबार की शुरुआती क्षणों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 417 अंकों की तेजी के साथ शुक्रवार को 51,031.39 पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को 57 अंक की तेजी के साथ 14,952.60 पर खुला है।
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से शुक्रवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा का एलान किया गया है। इस एलान में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि निफ्टी बैंक ने भी शुक्रवार को रिकॉर्ड बनाया है। निफ्टी बैंक 36 हजार के पार हो गया है। इतनी ही नहीं यह अबतक का रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि बजट में बैड बैंक जैसे बैंकिंग सेक्टर में सुधार और खासकर दो बैंकों में निजीकरण के ऐलान से बैंकों के शेयरों में जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है।
गुरुवार को भी कारोबार में बदलाव देखने को मिला था। गुरुवार के दिन सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 43 अंक की मामूली तेजी के साथ 50,212.25 पर खुला और थोड़ी ही देर में लाल निशान में पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 358.54 अंकों की उछाल के साथ 50,614.29 पर बंद हुआ। बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहली बार 200 लाख करोड़ के पार पहुंच गया था।
भारत सरकार ने 1 फरवरी को साल 2021-22 का आम बजट पेश की थी। जिसके बाद कारोबार में लगातार बहार देखने को मिल रहा है।