1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. फैंसी चीजों को टक्कर दे रहीं है माटी, चला मिट्टी के बने उत्पादों का चलन, देखें तस्वीरें।

फैंसी चीजों को टक्कर दे रहीं है माटी, चला मिट्टी के बने उत्पादों का चलन, देखें तस्वीरें।

दिवाली को कुछ दिन और रेह गएं है, लेकिन करोनो महामारी के समय में भी बाज़ार की चकाचौंध वैसे ही बरकरार है जैसे पहले हुआ करती थी। लोग बजार में कई प्रकार की चीजे खरीदने जाते है, लेकिन मिट्टी से बने उत्पादों का चलन अभी भी कम नहीं हुआ है। दीपावली समेत कई त्योहारों के साथ मिट्टी के उत्पादों का विशेष महत्व है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फैंसी चीजों को टक्कर दे रहीं है माटी, चला मिट्टी के बने उत्पादों का चलन, देखें तस्वीरें।

रिपोर्ट:पायल जोशी

उतराखंड: दिवाली को कुछ दिन और रेह गएं है, लेकिन करोनो महामारी के समय में भी बाज़ार की चकाचौंध वैसे ही बरकरार है जैसे पहले हुआ करती थी। लोग बजार में कई प्रकार की चीजे खरीदने जाते है, लेकिन मिट्टी से बने उत्पादों का चलन अभी भी कम नहीं हुआ है। दीपावली समेत कई त्योहारों के साथ मिट्टी के उत्पादों का विशेष महत्व है।

इन दिनों चकराता रोड के किनारे मिट्टी उत्पादों के पास खूब भीड़ उमड़ रही है। मिट्टी के बर्तनों से लेकर घर की सजावट के सामान भी लोग खरीद रहे हैं। अब लोग पसंद के उत्पाद बनाने के लिए डिमांड भी दे रहे हैं। वहीं मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। अब मिट्टी के बर्तनों सहित घर की सजावट के उत्पाद भी नए कलेवर में मिल रहे हैं। इससे बाजार के फैंसी सामान को मिट्टी के उत्पाद भी टक्कर दे रहे हैं।
इस बार तो मिट्टी के तवे, कुकर से लेकर घर में सजावट के लिए मिट्टी के बने फ्लोटिंग कैंडल की इन दिनों खासतौर पर डिमांड है। करवा से लेकर दीपावली के त्योहार को देखते हुए मिट्टी के दीये और लैंप भी बनाए गए हैं। मयंक प्रजापति ने बताया कि 20-25 साल से हमारा परिवार यहां पर काम कर रहा है। पहले दादा और मेरे पिता ये काम करते थे, लेकिन अब मैं करता हूं। बता दें कि पिछले पांच साल में मिट्टी के उत्पादों के चलन में तेजी आई है, पर इसकी खास वजह यह है कि अब इन्हें सजाया जा रहा है। पहले कुछ ही सामान बनता था, लेकिन अब बर्तनों से लेकर खिलौने और घर की सजावट का सामान भी बन रहा है।


चकराता रोड किनारे मिट्टी के उत्पादों के विक्रेता राकेश प्रजापति ने बताया कि अब लोग मिट्टी के बर्तन खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। हमने भी थोड़े से रंग भर कर मिट्टी के उत्पादों को नए कलेवर में पेश किया है, जिस वजह से कारोबार को गति मिली रही है। लेकिन अब मिट्टी के उत्पादों को भी कई डिजाइन के साथ बनाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...