रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना भारत में उस वक्त चर्चा में आई थी, जब उन्होने किसान आंदोलन में अपनी बात रखी थी। आपको बता दें कि किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट के बाद भारत में ट्वीटर पर रिहाना ही ट्रेंड कर रही थी। जिसके बाद बढ़ते बवाल को देखते हुए देश की जानी मानी हस्तियों को #IndiaTogether से ट्वीट कर ट्रेंड चलाना पड़ा था। हम ये बातें इसलिए बता रहे हैं कि रिहाना शनिवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। रिहाना का जन्म आज के ही दिन साल 1988 को सेंट माइकल , बारबाडोस में हुआ था।
why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S
— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021
आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेशनल स्टार रिहाना कभी पाई-पाई को मोहताज थी। उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है। उनको घर चलाने के लिए बचपन से ही काम शुरू करना पड़ा था। मौजूदा वक्त में रिहाना अपने बोल्ड अंदाज, फैशन सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती है।
रिहाना के बचपन की बात करें तो उनका बचपन संघर्ष से भरा रहा। उनके पिता को शराब की लत थी। बचपन में रिहाना अपने पिता के साथ सड़क किनारे कपड़े बेचा करती थीं। जब वे 14 साल की थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनके 2 भाई भी हैं।
कड़ी मेहनत कर रिहाना ने अपने आप को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है कि उन्होने अपने करियर में 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। इतना ही नहीं रिहाना ने 13 बार अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और उनके नाम पर 6 गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।
आपको बता दें कि रिहाना ने जब पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री कदम रखा तो वहां धूम मचा दी। रिहाना ने अपना पहला एल्बम म्यूजिक ऑफ द सन और अ गर्ल लाइक मी 17 साल की उम्र में 2005 में रिकॉर्ड किया था। रिहाना के दुनियाभर में रिहाना ने 54 मिलियन एल्बम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल दौरों के मामले में भी रिहाना का जलवा कायम है। वह पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कॉन्सर्ट किए हैं।
आपको बता दें कि अच्छी सिंगर होने के साथ-साथ रिहाना बेहतरीन अभिनेत्री भी है। रिहाना ने हॉलीवुड फिल्म बैटलशिप और Ocean’s 8 में काम किया है। रिहाना का खुद का फैशन ब्रांड भी है, जिसका नाम Fenty है। 2019 में फोर्ब्स ने रिहाना को सबसे अमीर म्यूजिशियन करार किया। फोर्ब्स के मुताबिक रिहाना 4400 करोड़ रुपए की मालकिन है। किसान आंदोलन में रिहाना ने एक ट्वीट कर भारत में तहलका मचा दिया।