1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. विपक्ष तय करें की उन्हें पाक भाषा बोलनी है या फिर हिंदुस्तान की- CM त्रिवेंद्र

विपक्ष तय करें की उन्हें पाक भाषा बोलनी है या फिर हिंदुस्तान की- CM त्रिवेंद्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विपक्ष तय करें की उन्हें पाक भाषा बोलनी है या फिर हिंदुस्तान की- CM त्रिवेंद्र

(हल्द्वानी से संवाददाता पंकज सक्सेना की रिपोर्ट)

उत्तराखंड के हल्द्वानी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनपर निशाना साधा है।  

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने एक बयान में कहा कि, कांग्रेस और इंदिरा हरदेश को तय करें कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी है या फिर हिंदुस्तान की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सीएए का विरोध करने वाले यह बताएं की, इसमें किसी को क्या नुकसान हो रहा है।

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने यह भी कहा कि, बाहरी लोग जो प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं, उनको छोड़ा नहीं जाएगा। कई राज्यों की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने देश के माहौल को खबर करने की कोशिश की।

ऐसे छात्रों पर कार्रवाई की जा रही है। जो लोग सीएए को लेकर भ्रम फैलने का काम कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...