सिंगरौलीः एनटीपीसी विंध्याचल क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को लेकर चौंकाने वाली स्थिति सामने आ रही है। रात के समय AQI 309 तक पहुंच जाता है, जो कि बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है। लेकिन जैसे ही सुबह होती है, यही AQI अचानक शून्य (0) दिखाने लगता है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हवा रातभर जहरीली रहती है और सुबह होते ही अचानक पूरी तरह साफ हो जाती है? या फिर AQI मॉनिटरिंग सिस्टम में ही कोई गंभीर तकनीकी गड़बड़ी है?
यदि डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाए जा रहे आंकड़े ही सही नहीं हैं, तो आम जनता वास्तविक प्रदूषण स्तर से कैसे जागरूक हो पाएगी? यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर चिंता और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति से वाकिफ होकर भी अनदेखी कर रहे हैं?
सिंगरौली से संवाददाता अमित पांडे की रिपोर्ट