1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. आयकर विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि 21 दिसंबर तक 3.75 करोड़ टैक्सपेयर्स वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर चुके

आयकर विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि 21 दिसंबर तक 3.75 करोड़ टैक्सपेयर्स वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर चुके

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आयकर विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि 21 दिसंबर तक 3.75 करोड़ टैक्सपेयर्स वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर चुके

आयकर विभाग की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है, ”क्या आपको मालूम है कि 21 दिसंबर, 2020 तक 3.75 करोड़ करदाता पहले ही आकलन वर्ष 2020-21 का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर चुके हैं। आपने अपना रिटर्न फाइल किया है या नहीं? अगर नहीं किया है तो अभी फाइल कीजिए।”

आयकर विभाग ने जानकारी दी है कि अब तक 2.17 करोड़ टैक्सपेयर्स ने ITR-1, 79.82 लाख करदाताओं ने ITR-4, 43.18 लाख ने  ITR-3 और 26.56 लाख करदाताओं ने ITR-2 फाइल किए हैं।

इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स के लिए वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 दिसंबर, 2020 को खत्म हो रही है। इसी तरह जिन टैक्सपेयर्स के अकाउंट को ऑडिट किए जाने की जरूरत है, उनके लिए यह समयसीमा 31 जनवरी, 2020 तक की है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को क्रमशः 31 जुलाई और 31 अक्टूबर, 2020 से बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2020 और 31 जनवरी, 2020 किया गया है।

वहीं, वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बिना किसी विलंब शुल्क के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा के खत्म होने तक 5.65 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए थे। इसके लिए भी समयसीमा को बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था।

अब तक फाइल किए गए आईटीआर का तुलनात्मक विश्लेषण किया जाए तो आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 21 अगस्त, 2019 तक 3.63 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। दूसरी ओर, 21 दिसंबर, 2020 तक आईटीआर 3.75 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...