1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. HNN के संवादाता ने लखनऊ में भटक रहे सुल्तानपुर के परिवार की मदद की

HNN के संवादाता ने लखनऊ में भटक रहे सुल्तानपुर के परिवार की मदद की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
HNN के संवादाता ने लखनऊ में भटक रहे सुल्तानपुर के परिवार की मदद की

{ लखनऊ से मोहम्मद तबरेज़ की रिपोर्ट }

लखनऊ के KGMU में अपने बच्चे का इलाज करवाने आए सुलतानपुर के परिवार आज लखनऊ कलेक्ट्रेट में मदद के लिए पहुँचा, बच्चे के पेट में पाइप लगा हुआ था और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद उसे कुछ दिन बाद आने को बोला था लेकिन लॉकडाउन के चलते हैं ना तो रुकने की व्यवस्था थी और न ही खाने पीने की।

जिसके बाद परिवार आज डीएम कार्यालय पहुँचा है जहाँ वो अपने घर पहुँचने के लिए अधिकारियों से मदद माँगी जिसके बाद अधिकारियों ने एक पास बनाकर दे दिया जिससे उसे रास्ते में नहीं रोका जाएगा लेकिन उस व्यक्ति के पास अपना कोई भी साधन नहीं था।

जिसके बाद उसकी मुलाक़ात HNN के संवाददाता तबरेज़ से हुई, वहीं संवाददाता ने समस्या सुनने के बाद कानूनमंत्री ब्रजेश पाठक को फ़ोन कर समस्या के बारे में अवगत कराया, मंत्री जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक व्यक्ति घर नहीं पहुँच पाता है तबतक व्यक्ति के रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी।

वहीं संवाददाता ने परिवहन विभाग के अधिकारी को फ़ोन कर सुल्तानपुर जाने वाली बस के बारे में जानकारी ली जिसके बाद अघिकारी अनवर अनजर ने तत्काल सूचना देते हुए बताया कि बस आधे घंटे में ही चारबाग़ बस स्टेशन से छूटने वाली है जो कि सुल्तानपुर जाएगी।

लेकिन कलेक्ट्रेट से चारबाग़ तक जाने के लिए कोई भी संसाधन नहीं था क्योंकि लॉकडाउन की चलते सभी तरह की आवाजाही पर रोक लगी है जिसके चलते हैं कोई भी गाड़ी नहीं चल रही है।

जिसके बाद संवाददाता तबरेज़ ने 112 नंबर पर फ़ोन कर पूरी समस्या से अवगत कराया वहीं कैंसरबाग थाने की गाड़ी नंबर1194 पहुँची जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को चारबाग़ बस अड्डे तक पहुंचाया वहीं रिपोर्टर ने कन्फर्म करने के लिए जब व्यक्ति को फ़ोन कर पूछा तो व्यक्ति ने कहा कि वो बस में बैठ चुका है और अपने घर के लिए रवाना हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...