1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दहेज के लालची दूल्हे को लौटना पड़ा बिना दुल्हन वापस, हुई जूतों की बरसात, बारात बना बंधक, फिर…

दहेज के लालची दूल्हे को लौटना पड़ा बिना दुल्हन वापस, हुई जूतों की बरसात, बारात बना बंधक, फिर…

By: Amit ranjan 
Updated:
दहेज के लालची दूल्हे को लौटना पड़ा बिना दुल्हन वापस, हुई जूतों की बरसात, बारात बना बंधक, फिर…

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक तरफ जहां लोग महामारी से त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ इस महामारी के कारण उत्पन्न बेरोजगारी से भी परेशान है। लेकिन इस विपदा में भी दहेज नामक दानवी घड़ियाल मुंह खोले खड़ा है, जिस कारण ना जानें कितनी बहू-बेटियों ने अपनी जान गंवाई। इसी बीच हरियाणा के पलवल से एक ऐसा खबर सामने आ रही है, जो लगातार चर्चा में है।

दरअसल एक दहेज के लोभी दूल्हे को फेरे से पहले कार की डिमांड करना भारी पड़ गया। जिसे लेकर जहां दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं गांव वालों ने बारात और दूल्हे की जमकर जूते से खातिरदारी की, और तब तक बंधक बनाये रखा, जब तक उन्होंने शादी में हुए खर्च रकम को वापस नहीं लौटाया। आपको बता दें कि यह घटना रविवार को जिले के गांव मढनाका में घटी है।

नाम नहीं लिखने की शर्त पर एक शख्स ने बताया कि गांव मढनाका निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की सगाई गांव घोड़ी में तय की। शादी की तारीख 9 मई रविवार तय कर लगन भेज दी गई। शनिवार को दूल्हे के पिता ने फोन किया कि शादी में कार देनी पड़ेगी। कार नहीं देने पर फेरे नहीं होंगे। कार की डिमांड पर दुलहन के परिजन स्तब्ध रह गए और आपस में विचार करने के बाद कार देने की हां कर दी।

गांव वालों ने मारा दूल्हे और पिता को जूता

रविवार को गांव घोड़ी से मढनाका गई, बारात में करीब 25 लोग शामिल थे। बारात के जाते ही बरी-पुरी लेने के बाद फेरे देने की रस्म से पहले कार की बात होने लगी। गांव मढनाका के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता को खड़ा कर जूते मारे और बारात को बंधक बना लिया। गांव वालों ने कहा कि दुलहन ने लालची दूल्हे के साथ फेरे लेने से इंकार कर दिया है।

माफी मांगने के बाद बारात को भेजा वापस

अब शादी नहीं होगी और जो राशि खर्च हुई है वह देनी होगी। शादी में करीब सात लाख रुपये का खर्चा हुआ है और यह राशि देने के बाद ही बारात वापस जाएगी। दूल्हे और बारातियों ने जैसे-तैसे कर निर्धारित राशि अदा कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। गांव वालों ने शादी का खर्चा लेने और माफी मांगने के बाद बारात को वापस जाने दिया। आपको बता दें कि इस घटना के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...