रिपोर्ट – माया सिंह
उत्तर प्रदेश : अक्सर आपने देखा होगा कि दहेज में कमी कि वजह से तो कई अन्य कारणों से शादियां टूट जाती हैं लेकिन उत्तर प्रदेश एक अनोखा मामला सामने आया है । यहां शादी उस वक्त टूट गई जब दूल्हा-दुल्हन जयमाल के स्टेज पर थे और लड़की ने लड़के से एक सवाल पुछ लिया ।
दरअसल , यह मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है । बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को पनवाड़ी थाना क्षेत्र से बारात खेरला थाना क्षेत्र एक गांव में आई हुई थी । जहां बारातियों की खातिरदारी जमकर हुई ।
इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ तो लड़का अजीबोगरीब हरकत करने लगा । लड़का को जांचने के लिये लड़की ने वरमाला डालने से पहले लड़के से एक सवाल पूछ लिया । उसने सबके सामने साफ – साफ कह दिया कि अगर वो इस सवाल का जवाब दे पाया तभी वो शादी करेगी ।
असल में , लड़की ने दुल्हे से दो का पहड़ा सुनाने को कह दिया । पहले तो दूल्हा सवाल को समझा ही नहीं फिर असमान झांकने लगा । सबके सामने दूल्हे की पोल खुल गई । इसके बाद लड़की ने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया ।
वरमाला पहनाने से इंकार करते ही बारातियों के चेहरे से हवाइयां उड़ गयी । खुशी के माहौल में आफरा-तफरी मच गया । लड़की ने जयमाल के स्टेज पर ही कह दिया कि ऐसे इंसान के साथ मैं सात फेरे नहीं ले सकती जो गणित की मूल चीजें भी नहीं जानता हो।
दोनों पक्ष के लोगों ने लड़की को काफी समझाया , इतना ही नहीं सूचना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी लड़की को समझाने को प्रयास किया लेकिन लड़की ने किसी की बात नहीं मानी और अपने फैसले पर टिकी रही ।
जानकारी के मुताबिक शादी अरेंज मैरिज हो रही थी । पुलिस को सामने ही दोनों पक्षों ने सुलहनामा लिखा और एक दूसरे को दिया हुआ गिफ्ट और गहना लौटा दिया ।
इसके अलावा लड़के वालों को खाने और अन्य चीजों पर खर्च हुए चार लाख रुपये लड़की वालों को वापस करने पड़े ।