रिपोर्ट : नंदनी तोदी
देहरादून: उत्तराखण्ड में बीते कई दिनों से सियासत गर्मा गई है। इतना ही नहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब विपक्षी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना तंज कसा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी ने इसलिए सीएम बदलने का फैसला किया, क्योंकि त्रिवेंद्र सिंह रावत के चेहरे के साथ वो चुनाव लड़ने नहीं जा सकते थे, क्योंकि उन्होंने जनकल्याण का कोई काम नहीं किया था. बीजेपी ने स्वयं माना लिया कि उन्होंने उत्तराखंड को 4 साल एक निकम्मी सरकार दी है।
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे पर कहा कि जो 4 साल उत्तराखंड का मुख्यमंत्री रहा उसके चेहरे से चुनाव की घबराहट छुपाने के लिए भाजपा ने चेहरा बदलने का फैसला लिया। भाजपा जब उत्तराखंड में आई है तब उन्होंने विकास विरोधी सरकार दी है। मुझे नहीं लगता है कि जो एक साल का वक्त है इसमें भाजपा कोई अच्छी सरकार देगी।
उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, “#उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन कर #भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं।”
#उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन कर #भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं।#Uttarakhand #उत्तराखंड pic.twitter.com/TcflWNusUM
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) March 9, 2021
आपको बता दें, मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसके बाद आज यानी बुधवार को तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया सीएम नियुक्त किया गया, जो आज शाम सीएम पद की शपथ लेने वाले है। बता दें कि बीजेपी ने तीरथ सिंह रावत के नाम से उन सभी कयासों को दरकिनाकर कर दिया है, जिनके कयास लगाये जा रहे थे। खबरों की मानें तो तीरथ सिंह के नाम से कांग्रेस भी शॉक्ड नजर आ रही है।