आदकल बॉलीविड के सभी अभिनेता फैंस को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने के लिए कुछ न कुछ कर रहें है। वहीं इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने के लिए एक गाना बनाया है।
भाईजान का कोरोना के प्रति देशवासिंयों को जागरुक करने का यह अनोखा अंदाज खूब पसंद आ रहा है। बता दे, सलमान खान ने इस गाने को रिलीज भी कर दिया है।
बता दे, ‘प्यार करो ना’ गाना गाने के बोल सलमान और हुसैन ने लिखे हैं। इसे साजिद वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है। गाने का टीजर बीते दिन खुद सलमान खाने ने ही रिलीज किया था।
वहीं अब इस गाने का ऑडियो भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के लिंक को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, ‘इमोशनली पास रहो और फिजिकली दूर रहो ना प्यार करो।