1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बिजली विभाग का खेल! 10 HP की मोटर को दर्शाया 12 HP, किसानों पर पड़ी डबल बिल की मार

बिजली विभाग का खेल! 10 HP की मोटर को दर्शाया 12 HP, किसानों पर पड़ी डबल बिल की मार

बिजली विभाग की लापरवाही ने किसानों की जेब पर सीधा वार किया है। नाचनखेड़ा गांव के किसानों ने विभाग पर गलत बिजली बिल थमाने का गंभीर आरोप लगाया है।

By: Naredra 
Updated:
बिजली विभाग का खेल! 10 HP की मोटर को दर्शाया 12 HP, किसानों पर पड़ी डबल बिल की मार

बुरहानपुरः नाचनखेड़ा गांव में किसानों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूट पड़ा है। किसानों का आरोप है कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उनकी सिंचाई मोटरों की क्षमता गलत दर्ज कर दी है।

किसानों के मुताबिक, उनकी 10 एचपी की मोटर को विभाग ने 12 एचपी दिखा दिया, जिससे बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो गई। पहले से ही फसल और मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए यह बढ़ा हुआ बिल किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

इस मामले को लेकर किसानों ने कार्यपालन यंत्री को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है और बिल को सही कर 10 एचपी के अनुसार संशोधित करने की मांग की है। किसानों ने कहा कि हमारी मोटर 10 HP की है, लेकिन विभाग ने इसे 12 HP दिखाकर बिल बढ़ा दिया है। हम इतना बढ़ा हुआ बिल भरने में सक्षम नहीं हैं।

कार्यपालन यंत्री का कहना है कि किसानों से आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं त्रुटि पाई जाती है तो बिल को सुधार दिया जाएगा।

बुरहानपुर से संवाददाता राजू सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...