रिपोर्ट: सत्यम दुबे
उत्तराखंड के तिलियापुर ग्रामसभा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। ग्रमसभा के आनंदनगर में एक कटना नाम की नदी बहती है। नदी में एक व्यक्ति मछली मारने पहुंचा था। जहां व्यक्ति को मगरमच्छ जिंदा निगल गया। सनसनीखेज खबर जैसे ही ग्रामींणो को हुई गांव में दहशत फैल गई है।
आपको बता दें कि आसपास की महिलाओं ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया है। आनंद नगर के पास वन क्षेत्र डोली रेंज लालकुआ के अंतर्गत बहने वाली कटना नदी में दोपहर करीब 1:00 बजे जंगल से जलोनी लकड़ी लेकर आ रही गांव की कुछ महिलाओं ने एक व्यक्ति को मछली मारने के लिए तैयारी करते हुए देखा।
महिलाएं करीब 50 मीटर दूर ही पहुंची थी कि उन्हें चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंची महिलाएं व ग्रामीणों ने गहरे पानी में उबाल होते हुए देखा। महिलाओं ने अंदेशा जताया कि मगरमच्छ ने उस व्यक्ति को निगल लिया। ग्राम प्रधान निमिषा डसीला ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा को दी। इसके बाद वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट एवं ललित काला टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद वन दरोगा नदी किनारे बारीकी से जांच की। वन विभाग टीम एवं ग्रामीणों को घटना स्थल पर इस बाबत कोई साक्ष्य नहीं मिला है। स्थानीय पुलिस एवं अन्य गांव में इसकी सूचना दे दी है। देर शाम तक किसी के लापता होने की सूचना पुलिस या वन विभाग के पास नहीं है।