{ लखनऊ से अनुज कुमार की रिपोर्ट }
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल, कनिका 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और इसके बाद शहर की कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं। एक पार्टी में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए।
कई लोग डंपी की पार्टी जिसमे कोरोना वायरस पीड़ित कनिका थी मौजूद वहॉ से गये थे, संजय सेठ की पार्टी मे और संजय सेठ की पार्टी मे थे एक दर्जन से ज़्यादा आईएएस और आईपीएस।

कनिका के पड़ोसी पूर्व डीजीपी भी थे मौजूद पार्टी मे, अब आप देखिये की क्या दुर्भाग्य है एक पार्टी में खुद हेल्थ मिनिस्टर मौजूद और दूसरी पार्टी खुद सांसद कर रहे।
ईश्वर ना करे कि हेल्थ मिनिस्टर को कोई इंफ़ेक्शन हुआ हो क्योंकि पिछली पंद्रह तारीख़ जब पार्टी हुई थी तब से वो खुद कई मीटिंग कर चुके है और खुद सीएम से भी मिल चुके है।

ईश्वर लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य दे इन लोगों को वैसे पीेएम मोदी और सीएम योगी लगातार मना कर रहे पर यह नेता इस ख़तरे को समझने को ही नही तैयार ,लखनऊ की कनिका की पार्टी के बाद सॉसद दुष्यंत पहुँच गये संसद में , एक बार फिऱ आप लोगों से प्रार्थना खुद को घर में क़ैद करिये . एकदम बाहर निकलना बंद करिये।
वही डालीबाग में अकबर अहमद डम्पी के घर के आसपास पसरा सन्नाटा, पार्टी में सिंगर को कोरोना की पुष्टि होने के बाद मचा हड़कंप, क्षेत्र में अफ़रातफ़री का माहौल। आसपास की दुकानें बंद, यहां पर रहने वालों में भी दहशत साफ़ देखी जा सकती है।