1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सदन में उठेगा लाठीचार्ज का मामला, ग्रांमीणों और पुलिस के बीच हुआ था जमकर बवाल

सदन में उठेगा लाठीचार्ज का मामला, ग्रांमीणों और पुलिस के बीच हुआ था जमकर बवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सदन में उठेगा लाठीचार्ज का मामला, ग्रांमीणों और पुलिस के बीच हुआ था जमकर बवाल

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: उत्तराखंड में आज सीएम रावत के कार्यकाल के चौथे बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वही बीते कई दिनों से उत्तराखंड में प्रदर्शन का माहौल जारी है। जिसके बाद आज सदन में विपक्ष लाठिचारदे के मुद्दों को उठाएगी।

दरअसल, उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कल से ही कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने जमकर बवाल मचा हुआ है। इतना ही नहीं पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच हुए झड़प के बाद पुलिस कर्मियों ने पानी की बौछार भी की है। इसमें एसओ भी घायल हुए है।

वही, जोशीमठ मुख्य चौराहे में कांग्रेसियों ने विधायक महेन्द्र भट्ट का पुतला जलाकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल हो रही है और अपनी फजीहत छिपाने के लिए वे अब जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जिपंअ रजनी भंडारी जो वर्ष 2014 में जब नन्दा राजजात हुई उस समय भी जिपंअ थी पर भाजपा निविदाओं में अनियमितता का आरोप लगा रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी चमोली ने इस बावत अपनी जांच कर भंडारी को निर्दोष पाया है। रैणी-तपोवन में आयी आपदा में भाजपा पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

जिसके बाद कांग्रेस में इस मुद्दे को लेकर काफी रोष है। जिसके बाद आज कांग्रेस सदन में लाठीचार्ज का मुद्दा उठाएगी। इतना ही नहीं दन में मंहगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था को लेकर भी मुद्दा उठाया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज से यह साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार दमन की नीति पर विश्वास करती है। कांग्रेस इस मामले को सदन में भी उठाएगी और सदन के बाहर भी इसका पुरजोर विरोध करेगी।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ पुतला दहन करेगी। इसके साथ ही महंगाई का भी विरोध किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...