1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. थाईलैंड की महिला ने उड़ान के दौरान दिया बच्चे को जन्म

थाईलैंड की महिला ने उड़ान के दौरान दिया बच्चे को जन्म

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कतर एयरवेज के विमान की ढाका से बैंकॉक की उड़ान के दौरान एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद विमान की कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई।

एक अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड की महिला ने महिला फ्लाइट अटेंडेंट की मदद से बच्चे को जन्म दिया।उन्होंने बताया कि यह वाकया मंगलवार तड़के 3 बजे का है।

विमान कोलकाता के ऊपर से गुजर रहा था। उड़ान संख्या क्यूआर 830 के कैप्टन ने कोलकाता हवाईअड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और उसे हालात की जानकारी देते हुए आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

पायलट ने एटीसी को सहायता का संदेश भेजा और इजाजत के बाद 352 यात्रियों वाले विमान को तड़के 3:15 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय विमान तल पर उतारा गया। जच्चा-बच्चा को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...