नई दिल्ली : ओला स्कूटर की टेस्ट राईड के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए को आज सब्र का इम्तिहान खत्म होने वाला है। दरअसल, कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक ओला स्कूटर की टेस्ट राइड आज से शुरू हो रही है। लोग इस टेस्ट राइड के लिए बुकिंग करा सकते हैं। लेकिन कंपनी ने इसके लिए चुनिंदा शहरों में ‘ओला टेस्ट राइड कैंप’ लगाए हैं। ओला स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ola Electric ने एक बयान में कहा है कि ओला स्कूटर की टेस्ट-राइड का मौका उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एडवांस बुकिंग कराई है।

कंपनी ने 10 नवंबर से सिर्फ दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलुरू में ही ओला स्कूटर की टेस्ट-राइड (Ola Scooter Test Ride) शुरू की है। लेकिन कंपनी का कहना है कि अगले कुछ ही हफ्तों में ये टेस्ट-राइड देशभर के शहरों में शुरू हो जाएगी।
ओला ने ओला स्कूटर की अंतिम पेंमेंट की खिड़की भी बुधवार से खोल दी है। जिन लोगों ने Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग पहले कराई थी उन्हें इसके लिए नोटिफिकेशन भेज दी गई है और वे लोग अपने ओला स्कूटर की फाइनल पेमेंट कर सकते हैं।
पहले ओला स्कूटर के दूसरे लॉट की परचेजिंग विंडो नवंबर में ही खुलनी थी। लेकिन अब कंपनी ने इसे आगे बढ़ा दिया है और ये 16 दिसंबर से खुलेगी। ओला स्कूटर की लॉन्चिंग 15 अगस्त 2021 को हुई थी।
कंपनी ने Ola Scooter के 2 मॉडल उतारे हैं। इसमें Ola S1 की एक्स-शोरूम प्राइस 99,999 रुपये और Ola S1 Pro की प्राइस 1,29,999 रुपये है।