1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत और चीन के बीच तनाव जारी : राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा

भारत और चीन के बीच तनाव जारी : राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत और चीन के बीच तनाव जारी : राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा

भारत और चीन के बीच तनाव में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। ट्विटर पर राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने साफ साफ प्रधानमंत्री को टारगेट किया है।

इस वीडियो में एक ट्रक के भीतर बैठे कुछ जवान आपस में बात कर रहे हैं। उनसे में एक कहता है कि ‘नॉन बुलेटप्रूफ गाड़ी में भेजकर हमारी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

राहुल ने इस वीडियो के साथ लिखा है, हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और PM के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़ ! क्या ये न्याय है ?

इससे २ दिन पहले राहुल की तरफ से एक और ट्वीट किया गया था जिसमे उन्होंने लिखा था – ” PM ने अपने लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीदा।

इतने में सियाचिन-लद्दाख़ सीमा पे तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था।

30,00,000 गरम कपड़े, 60,00,000 जैकेट, दस्ताने, 67,20,000 जूते, 16,80,000 ऑक्सिजन सिलिंडर। PM को सिर्फ़ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं।”

राहुल ऐसे कई ट्वीट कर चुके हैं जब से चीन और भारत में विवाद की स्थिति पैदा हुई है। बीजेपो इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हालांकि बीजेपी के किसी नेता ने अभी इसपर कुछ नहीं बोला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...