1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. खान सर के कोचिंग संस्थान मामले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान,राजनीति करने का लगाया आरोप

खान सर के कोचिंग संस्थान मामले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान,राजनीति करने का लगाया आरोप

पटना में कोचिंग शिक्षक Khan Sir के संस्थान के बाहर हुई फायरिंग घटना के बाद विवाद गहरा गया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने और पुलिस द्वारा गार्डों को हिरासत में लेने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले पर बिहार के पूर्व मंत्री Tej Pratap Yadav ने आरोप लगाया कि यह सब सुर्खियों में आने और राजनीति करने के लिए किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

By: Nivedita 
Updated:
खान सर के कोचिंग संस्थान मामले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान,राजनीति करने का लगाया आरोप

पटना में चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर के संस्थान के बाहर हुई फायरिंग घटना ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस मामले में सामने आए सीसीटीवी वीडियो और पुलिस कार्रवाई के बाद अब बिहार के राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा विवाद

हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया था, जिसमें कोचिंग सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग की घटना दिखाई दी। बताया गया कि यह फायरिंग कोचिंग संस्थान से जुड़े गार्ड द्वारा की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं खान सर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।

तेज प्रताप यादव ने लगाया गंभीर आरोप

इस पूरे मामले पर बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं को जानबूझकर सुर्खियों में आने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि “ई खान राजनीति करना चाहता है, इसको हाइलाइट होना है” और सवाल उठाया कि आखिर क्यों इस तरह की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एक शिक्षक का काम पढ़ाना होता है, न कि मीडिया में बने रहने के लिए विवाद खड़ा करना।

“पॉपुलैरिटी के लिए किया जा रहा है ड्रामा”

तेज प्रताप यादव ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऐसे विवादों को हवा देते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश भी की जा रही है, जो सही नहीं है।

पुलिस जांच जारी, राजनीतिक बयानबाजी तेज

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर, इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विपक्षी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मामले ने अब केवल एक आपराधिक घटना न रहकर राजनीतिक बहस का रूप ले लिया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...