1. हिन्दी समाचार
  2. Burhanpur
  3. बुरहानपुर में शिक्षकों ने उठाया वेतन विसंगति का मुद्दा, कलेक्टर से लगाई गुहार

बुरहानपुर में शिक्षकों ने उठाया वेतन विसंगति का मुद्दा, कलेक्टर से लगाई गुहार

बुरहानपुर के खकनार ब्लॉक में शिक्षकों ने वेतन विसंगति का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। शिक्षकों का कहना है कि अन्य जिलों में पूर्ण वेतन मिल रहा है, जबकि यहां उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जा रहा।

By: Nivedita 
Updated:
बुरहानपुर में शिक्षकों ने उठाया वेतन विसंगति का मुद्दा, कलेक्टर से लगाई गुहार

बुरहानपुर जिले के खकनार ब्लॉक में आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों ने वेतन विसंगति को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से न्याय की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें नियम अनुसार पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है।

अन्य जिलों से अलग व्यवस्था का आरोप

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अन्य जिलों में तीन वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को पूर्ण वेतन मिल रहा है, लेकिन खकनार ब्लॉक में अभी भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है।

लंबे समय से जारी है समस्या

शिक्षकों का कहना है कि वे कई बार विभागीय स्तर पर अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे उनमें नाराजगी और असंतोष बना हुआ है।

 

कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द वेतन विसंगति दूर की जाए और सभी पात्र शिक्षकों को नियमानुसार पूर्ण वेतन दिया जाए।

रिपोर्ट –  राजू सिंह राठौड़ 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...